ताज़ा खबर

लक्षद्वीप

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 49922
  • पुरुष: 24489
  • महिला: 25433
  • लोकसभा सीटें: 1
  • राजधानी: कवरत्ती
  • चरण-1 (मतदान दर) : 66.00

कई द्वीपों को मिलाकर लक्षद्वीप को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। लक्षद्वीप करीब 33 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। देश के बटवारे के बाद पाकिस्तान लक्षद्वीप पर कब्जा करने की फिराक में था। 1 नवम्बर 1956 को लक्षद्वीप को मद्रास से अलग कर केन्द्र-शासित प्रदेश के रूप में गठित किया गया।

वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए। तो वहीं दादरा और नगर हवेली के साथ दमन और दीव को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। उसी तरह कई द्वीपों को मिलाकर लक्षद्वीप को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। लक्षद्वीप करीब 33 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके बारे में कहा जाता है कि यदि भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस यहां पहुंचने में जरा भी देर करते तो लक्षद्वीप पर पाकिस्तान कब्जा कर सकता था। ऐसा होने पर यह भारत का हिस्सा नहीं होता। भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के दौरान 1 नवम्बर 1956 को प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए लक्षद्वीप को मद्रास से अलग कर एक केन्द्र-शासित प्रदेश के रूप में गठित किया गया।

लक्षद्वीप ताज़ा आलेख