ताज़ा खबर

कर्नाटक

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 69599762
  • पुरुष: 35276109
  • महिला: 34323654
  • लोकसभा सीटें: 28
  • राजधानी: बंगलौर
  • चरण-3 (मतदान दर) : 68.03

देश की आजादी के बाद साल 1953 में जब आंध्र प्रदेश बना, तो मद्रास के कई जिलों को मैसूर में मिला दिया गया था। कई जिलों को मैसूर में मिलाने से लोगों का आक्रोष बढ़ गया और आंदोलन करते हुए लोग विद्रोह पर उतर आए। जिसके बाद सरकार को भाषायी आधार पर स्टेट ऑफ मैसूर की 1 नवंबर 1956 की स्थापना करनी पड़ी। इसमें सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों का एक अलग राज्य बनाया गया। साल 1973 में स्टेट ऑफ मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक रख दिया गया। हांलाकि इस राज्य के नाम को लेकर कई अलग-अलग व्याख्या सुनने को मिलती हैं। लेकिन जिस व्याख्या को सबसे ज्यादा मान्यता मिली है, वह 'काली मिट्टी की ऊंची भूमि' यानी की कर्नाटक।

जातीय समीकरण

कर्नाटक की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो राज्य की अनुमानित जनसंख्या 69,599,762 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 35,276,109 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 34,323,654 है। केरल के बाद कर्नाटक सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला मुस्लिम राज्य है। इस राज्य में आबादी का 18 फीसदी लिंगायत हैं। यहाँ की कुल जनसंख्या का 83% हिन्दू हैं और 11% मुस्लिम, 4% ईसाई, 0,78% जैन, 0.73% बौद्ध और शेष लोग अन्य धर्मावलंबी हैं। इस राज्य की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है।

कर्नाटक ताज़ा आलेख