ताज़ा खबर

गोरखपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 19 मई
  • जनसंख्या: 1903988
  • Ravindra Shyamnarayan Shukla alias Ravi Kishan
  • Ravindra Shyamnarayan Shukla alias Ravi Kishan
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। ये इलाका भाजपा का सबसे मजबूत किला माना जाता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को 5 लाख 39 हजार 127 वोट मिले थे। सपा उम्मीदवार राजमति निषाद को 2 लाख 26 हजार 344 वोट मिले, वहीं बसपा प्रत्याशी राम भुअल निषाद को 1 लाख 76 हजार 412 वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस को महज 45 हजार 719 वोट मिले थे। योगी ने इस सीट को 3 लाख 12 हजार 783 वोटों से जीत दर्ज किया था। लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी औऱ बसपा गठबंधन के साझा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने 4 लाख 56 हजार 513 वोट लाकर जीत हासिल की वहीं भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 4 लाख 34 हजार 632 वोट हासिल हुए थे। 


इस सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो 1951-52 में गोरखपुर दक्षिण से सिंहासन सिंह कांग्रेस के सांसद चुने गए। यही सीट बाद में गोरखपुर लोकसभा सीट बनी। 1957 में गोरखपुर लोकसभा सीट से दो सांसद चुने गए। सिंहासन सिंह दूसरी बार सांसद बनें और दूसरी सीट कांग्रेस के महादेव प्रसाद ने जीती....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख