ताज़ा खबर

फ़र्रूख़ाबाद

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1613781
  • मुकेश राजपूत
  • मुकेश राजपूत
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है।  भाजपा नेता मुकेश राजपूत, फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 23,70,591 लाख है। सन 1957 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। 


सन 1957 में जब इस प्रतिष्ठित सीट पर पहली बार चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता मूलचंद दूबे ने अपना कब्जा जमाया और लोकसभा पहुंचे। 1962 में वे ही दूसरी बार यहां से जीते। लेकिन उनके निधनोपरांत 1962 में ही यहां उपचुनाव हुए, जिसमें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राम मनोहर लोहिया यहां से जीते और संसद पहुंचे। फिर 1967 और 1971 में कांग्रेस नेताओं ने इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।


इस सीट पर 1977 में चली गैर कांग्रेसी लहर में भारतीय लोकदल के दयाराम शाक्य विजयी हुए। 1980 में भी जनता पार्टी सेक्युलर की टिकट पर दयाराम शाह ने ही यहां से बाजी मारी। फिर 1984 में कांग्रेस नेता  खुर्शीद आलम....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख