ताज़ा खबर

अमेठी

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 6 मई
  • जनसंख्या: 1669843
  • स्मृति ईरानी
  • स्मृति ईरानी
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक अमेठी  संसदीय क्षेत्र पर इस समय कांग्रेस (आई) का कब्जा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अमेठी संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 18 लाख 67 हजार 678 से अधिक है। सन 1967 के लोकसभा चुनाव से यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया।

पहली बार जब इस प्रतिष्ठित सीट पर  चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता विद्याधर वाजपेयी ने यहां पर अपना कब्जा जमाया और लोकसभा पहुंचे। फिर 1971 में भी वही यहां पर काबिज रहे। लेकिन 1977 में चली देशव्यापी गैर कांग्रेसी लहर में भारतीय लोकदल के रविन्द्र प्रताप सिंह यहां से विजयी हुए। फिर, 1980 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र और कांग्रेस नेता संजय गांधी ने यह सीट अपने नाम कर ली और लोकसभा पहुंचे। हालांकि एक हवाई दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद सन 1981 में हुए उपचुनाव में उनके बड़े भाई राजीव गांधी ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त की और लोकसभा पहुंचे....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख