ताज़ा खबर

टोंक - सवाई माधोपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1710775
  • सुखबीर सिंह जौनपुरिया
  • सुखबीर सिंह जौनपुरिया
  • भारतीय जनता पार्टी

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राज्यों में नए समीकरण के हिसाब से राजनीतिक गोलबंदी जारी है। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर सीट की अगर बात करें तो वर्तमान में यहां से भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1,35,311 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 5 लाख 48 हजार 179 मत मिले थे और कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को 4 लाख 12 हजार 868 वोट मिले थे।


यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यह लोकसभा सीट टोंक जिले की 4 विधानसभा और सवाई माधोपुर जिले की 4 विधानसभा सीट को मिलाकर बनाई गई है। साल 2009 में यहां आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को विजय हासिल हुई थी और नमो नारायण मीणा सांसद बने थे लेकिन साल 2014 के चुनाव में यहां भाजपा जीत गई और सांसद की कुर्सी पर सुखबीर सिंह जौनापुरिया बैठे। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर विधानसभा के 8 सीटें आती हैं-


गंगापुर

....

राजस्थान ताज़ा आलेख