ताज़ा खबर

भीलवाड़ा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1754901
  • सुभाष चंद्र बहेरिया
  • सुभाष चंद्र बहेरिया
  • भारतीय जनता पार्टी

साल 2019 की शुरूआत होते ही सभी सियासी दल चुनावी मोड में आ गए हैं। चूंकि राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, लिहाजा राज्य में चुनावी सरगर्मी आम चुनावों तक जारी रहेगी। राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के सुभाष बहेरिया हैं। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के अशोक चंद्रा को 2 लाख 46 हजार 234 वोटों से हराया था। सुभाष बहेरिया को इस चुनाव में जहां 6 लाख 30 हजार 317 वोट मिले वहीं कांग्रेस के अशोक चंद्रा को 3 लाख 84 हजार 53 मतों प्राप्त हुए थे।


भीलवाड़ा के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो साल 1952 के पहले चुनाव में यहां से राम राज्य परिषद के हरिराम नथानी की जीत हुई थी, इसके बाद 1957 के चुनाव में कांग्रेस का खाता खोलते हुए रमेश चंद्र व्यास संसद पहुंचे। 1962, 1967 में यहां कांग्रेस का ही राज रहा था। 1971 में यहां भारतीय जनसंघ के हेमद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी, जबकि 1977 के चुनाव में यहां पर रुपलाल सोमानी ने जनता पार्टी से जीत दर्ज की। साल 1980 और 1984 में यहां पर कांग्रेस का राज रहा जबकि 1989 का चु....

राजस्थान ताज़ा आलेख