ताज़ा खबर

गिरिडीह

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1511644
  • चंद्रा प्रकाश चौधरी
  • चंद्रा प्रकाश चौधरी
  • AJSU Party

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं, जिसमें से एक गिरिडीह लोकसभा सीट है। वर्तमान समय में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। भाजपा के रविंद्र कुमार पांडेय इस समय गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो गिरिडीह जिला की जनसंख्या 1.44 लाख है। हालांकि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां की जनसंख्या 16.40 लाख है। 2014 आम चुनाव की बात करें तो 1,515,137 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए, जिसमें पुरुषों की संख्या 811,986 और महिलाओं की संख्या 703,151 रही।

इस संसदीय क्षेत्र में पहली बार 1962 में चुनाव हुए थे। जिसमें स्वतंत्र पार्टी के बटेश्वर सिंह (Bateshwar Singh) ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर 1989 से लेकर 2014 तक (1991 और 2004 को छोड़ दें तो) भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की हैं। 1989 के बाद से इस सीट पर भाजपा का दबदबा है और इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2014 आम चुनाव की बात करें तो भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जगन्नाथ महतो (Jagarnath Mahto) को 40,313 वोटों के ....

झारखंड ताज़ा आलेख