ताज़ा खबर

पश्चिम दिल्ली

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 2039410
  • प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
  • प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
  • भारतीय जनता पार्टी

मादीपुर

राजौरी गार्डन

हरि नगर

तिलक नगर

जनकपुरी

विकासपुरी

उत्तम नगर

द्वारका

मटियाला

नजफ़गढ़

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 5,78,486 वोटों के अंतर से कांग्रेस के महाबल मिश्रा को हराया था। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को 8,65,648 वोट मिले थे। भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान सांसद हैं। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में आता है। राजौरी गार्डन, पालम, बिजवासन, मादीपुर (एससी), मटियाला, तिलक नगर, नजफगढ़, विकासपुरी, उत्तम नगर, हरि नगर, जनकपुरी, द्वारका विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 60.71% मतदान हुआ था। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 24 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।




' class="divstatedetail">

राजधानी दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र। वर्तमान में भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह को शिकस्त दी। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा को 6 लाख 51 हजार 395 वोट मिले। जरनैल सिंह को 3 लाख 82 हजार 809 वोट हासिल हुए थे।


वहीं कांग्रेस के महाबल मिश्र को 1 लाख 93 हजार 266 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इससे पहले यह बाहरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा थी। स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में यहां प्रवासी आबादी भी है। इसमें बड़ी संख्या में सिख और पूर्वांचल के वोटर शामिल हैं। वर्ष 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां पूर्वांचली कार्ड खेला और महाबल मिश्रा को जीत हासिल हुई।


 इसके बाद भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। प्रवेश वर्मा को शहरी और देहात से वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की। ‘आप' के ....

दिल्ली ताज़ा आलेख