ताज़ा खबर

वाल्‍मीकि नगर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1456598
  • बैद्यनाथ प्रसाद महतो
  • बैद्यनाथ प्रसाद महतो
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी
  वाल्मीकि नगर बिहार का ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां जल भी है जंगल भी है। 2009 के चुनाव से पहले इस लोकसभा क्षेत्र को बगहा लोकसभा क्षेत्र कहा जाता था। यह आरक्षित सीट हुआ करती थी। वर्तमान में वाल्मीकि नगर सीट से भाजपा के सतीश चंद्र दुबे सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्णमासी राम को पराजित किया था। सतीश चंद्र दुबे को 3 लाख 64 हज़ार 13 वोट मिले थे जबकि पूर्णमासी राम को 2 लाख 46 हज़ार 218 वोट प्राप्त हुए थे। जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो 81 हज़ार 612 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चले गए थे।


1952 से लेकर 1971 तक लगातार पांच बार कांग्रेस के भोला राउत ने इस सीट से चुनाव जीता। 1977 में जनता पार्टी के जगन्नाथ प्रसाद ने चुनाव जीता। 1980 और 1984 में फिर से दो बार लगातार भोला राउत सांसद चुने जाते हैं। 1989 में जनता दल के महेंद्र बैठा ने यहां से लड़ते हुए जीत दर्ज की और अपने प्रदर्शन को उन्होंने 1991 में भी दोहराया। 1996 में जनता दल से महेंद्र बैठा समता पार्टी में आ गए और इस सीट पर जीत दर्ज की। 1998 और 1999 में भी महेंद्र बैठा ने अपने जीत के क्रम को बरकरार रखा। वा....

बिहार ताज़ा आलेख