ताज़ा खबर

उत्तर प्रदेश

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 231502578
  • पुरुष: 121078754
  • महिला: 110423824
  • लोकसभा सीटें: 80
  • राजधानी: लखनऊ
  • चरण-1 (मतदान दर) : 63.69
  • चरण-2 (मतदान दर) : 66.06
  • चरण-3 (मतदान दर) : 61.37
  • चरण-4 (मतदान दर) : 58.90
  • चरण-5 (मतदान दर) : 57.92
  • चरण-6 (मतदान दर) : 54.74
  • चरण-7 (मतदान दर) : 58.01

देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक हुए 14 प्रधानमंत्रियों (कार्यवाहक को छोड़ के) में से 8 पीएम उत्तर प्रदेश से आये हैं। इस राज्य को 18 डिवीजन और 75 जिलों में बांटा गया। अगर जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी में 915 शहर और कस्बे हैं। 822 ब्लॉक और 17 नगर निगम हैं। 80 लोकसभा सीटों वाला यह राज्य देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूपी में 31 राज्यसभा सीटें, 404 विधानसभा सीटें और 100 विधानपरिषद सीटें हैं। यूपी की सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली हिंदी है। इसके अलावा इस राज्य में उर्दू, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी आदि भाषाएं भी बोली जाती हैं।

यूपी की राजनीति

देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यूपी का राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करता है। हांलाकि प्रदेश में बीजेपी, समाजवादी पार्टी को वर्तमान समय की मुख्य पार्टी माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 सदस्यों का चुनाव करने के लिए उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधान सभा चुनाव हुए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 403 में 255 जीती। यह 1985 के चुनाव के बाद पहली बार था जब कोई सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी।

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख