ताज़ा खबर

राजस्थान

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • जनसंख्या: 78230816
  • पुरुष: 41235725
  • महिला: 38266753
  • लोकसभा सीटें: 25
  • राजधानी: जयपुर
  • चरण-4 (मतदान दर) : 68.12
  • चरण-5 (मतदान दर) : 63.72

भारत के सातवें राज्य के रूप में 30 मार्च 1949 को राजस्थान राज्य का गठन हुआ था। राजस्थान में 50 जिले और 200 विधानसभा सीटे हैं और लोकसभा की 25 सीटें हैं। बता दें कि राजस्थान क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की राजधानी जयपुर है। राज्य की राजनीति की बात करें तो राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे। मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री स्वतंत्रता सेनानी के साथ उन्होंने अपना जीवन दीन-दलितों की सेवा में समर्पित करना चाहते थे। राजस्थान में अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया बने हैं। वह चार बार राजस्थान की सत्ता पर काबिज हुए। साल 1998 के बाद से ही राजस्थान की राजनीति बीजेपी और कांग्रेस के बीच घूमती रही है।

साल 2023 में राजस्थान की जनसंख्या 78,230,816 है। वहीं साल 2011 में राज्य की जनसंख्या 6.89 करोड़ थी। राजस्थान में वर्ष 2011 से 14.00 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ी है। साल 2023 में राज्य में पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 41,235,725 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 38,266,753 है। राज्य में 89 फीसदी आबादी हिंदू, 9 फीसदी मुस्लिम और 2 फीसदी अन्य धर्म के लोग हैं।

राजस्थान ताज़ा आलेख