ताज़ा खबर

पंजाब

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 30501026
  • पुरुष: 16095528
  • महिला: 14405498
  • लोकसभा सीटें: 13
  • राजधानी: चंडीगढ़
  • चरण-7 (मतदान दर) : 64.71

पंजाब राज्य को भारत का सबसे समृद्ध राज्य माना जाता है। पंजाब को सिख धर्म का घर भी कहा जाता है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। इस राज्य के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है और राज्य की अर्थव्यवस्था में इसका अहम योगदान रहा है। साल 1947 में भारतीय राज्य पंजाब का निर्माण भारत विभाजन के समय किया गया। उस दौरान पंजाब राज्य को भारत और पाकिस्तान में विभाजन किया जा रहा था। जिनमें से अधिकतर मुस्लिम पश्चिमी भाग को पाकिस्तान के पंजाब में शामिल किया गया और भारतीय पंजाब राज्य में सिक्ख पूर्वी भाग को शामिल किया गया। पंजाब में कुल 23 जिले हैं और 117 विधानसभा सीटें हैं।

जातीय समीकरण

साल 2021 में राज्य की आबादी 3,05,01,026 करोड़ तक पहुंच गई है। बता दें कि इन 100 सालों में पंजाब बंटा भी और छोटा भी हुआ। लेकिन फिर भी राज्य में 5,399,966 की आबादी का ग्राफ बढ़ा। राज्य का जनसंख्या रैंक में भारत में 16वां स्थान है। राज्य के करीब 60 प्रतिशत नागरिक सिख धर्म के अनुयायी हैं। इसके अलावा राज्य में 38.49% हिंदू आबादी और 1.93% फीसदी मुस्लिम आबादी है। वहीं ईसाई धर्म 1.26 फीसदी लोग हैं। रविदासिया हिंदू और रामदासिया सिख मिलकर पूर्वी पंजाब की कुल अनुसूचित जाति आबादी का 26.2 प्रतिशत हैं। पंजाब में साक्षरता दर में वृद्धि देखी गई है और यह 75.84 प्रतिशत है। इस राज्य की मुख्य भाषा पंजाबी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी है।

पंजाब ताज़ा आलेख