ताज़ा खबर

मेघालय

meghalaya
  • जनसंख्या: 3772103
  • पुरुष: 1896482
  • महिला: 1875621
  • विधानसभा सीटें: 60
  • लोकसभा सीटें: 2
  • राजधानी: शिलांग

राज्य में करीब 90% गारो जनजाति और लगभग 80% खासी ईसाई हैं, जबकि 97% से अधिक हाजोंग, 98.53% कोच और 94.60% राभा जनजाति हिंदू हैं। इसके अलावा राज्य की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो साल 2023 में राज्य की अनुमानित जनसंख्या 3,772,103 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 1,896,482 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 1,875,621 है।

राजनीतिक समीकरण

मेघालय की राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो इसमें भाजपा और कांग्रेस का नाम शामिल हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों में NPP, UDP, PDF, HSPDP और KHNAM यहां के मुख्य क्षेत्रीय दल हैं। मेघालय में 60 विधानसभा सीटें, 5 लोकसभा सीटें और 11 जिले हैं। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) विधानसभा चुनावों में 26 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 11 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके साथ ही कांग्रेस को पांच सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। 

एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड संगमा बीजेपी के साथ गठबंधन कर लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम बने।

' class='divstatedetail'>

भारत का राज्य मेघालय देश के उत्तरपूर्वी में भाग में स्थित है। मेघालय उत्तर और उत्तर-पूर्व भारतीय राज्य असम और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय का कुल क्षेत्रफल 22,720 वर्ग किमी है। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, गारो, हिंदी, खासी और पनार है। राज्य का लगभग 70% भाग वन क्षेत्र और भारत का सबसे आर्द्र क्षेत्र है। यह एक पहाड़ी राज्य है जो कि घाटियों और ऊंचे पहाड़ों के साथ बेहद खूबसूरत जगह मानी जाती है।

साल 1972 असम राज्य से दो जिलों को अलग करके मेघालय का गठन किया गया था। खासी हिल्स और गारो हिल्स मेघालय के ऊंचाई वाले जिले हैं। मेघालय का गठन असम राज्य से दो जिलों को अलग करके किया गया था, जिनमें यूनाइटेड खासी हिल्स और जैन्तिया हिल्स और गारो हिल्स है। 21 जनवरी 1972 को खासी और गारो जिलों को अलग कर दिया गया था। वहीं जयन्तियां पहाड़ियां मेघालय नया राज्य बन गया। मेघालय का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था होने के कारण, अधिकांश आबादी कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगी हुई है।

जातीय समीकरण<....

मेघालय ताज़ा आलेख