ताज़ा खबर

झारखंड

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 40100376
  • पुरुष: 20585408
  • महिला: 19514967
  • लोकसभा सीटें: 14
  • राजधानी: रांची
  • चरण-4 (मतदान दर) : 64.73
  • चरण-5 (मतदान दर) : 65.12
  • चरण-6 (मतदान दर) : 64.50
  • चरण-7 (मतदान दर) : 71.16

अपने अतीत से निकलकर स्वर्णिम भविष्य की राह पर झारखंड तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड की स्थापना हुई थी। इसी दिन यह राज्य बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। यह राज्य भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। इसे 'जंगल ऑफ फॉरेस्ट' या 'बुशलैंड' भी कहा जाता है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 79 हजार 716 वर्ग किमी है। जो क्षेत्रफल के आधार पर देश का 15वां बड़ा राज्य है। झारखंड तांबा अयस्क, यूरेनियम, कोयला, लौह अयस्क, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, चांदी और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है।

जातीय समीकरण

इस राज्य की वर्तमान आबादी की बात करें तो साल 2023 में राज्य की अनुमानित आबादी करीब 40,100,376 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित आबादी 20,585,408 और महिलाओं की अनुमानित आबादी 19,514,967 है। राज्य में मुख्य रूप से 67.83% हिंदू हैं, जिनकी संख्या लगभग 2.23 करोड़ है। मुसलमानों की आबादी 14.53%, ईसाइयों की आबादी 4.30% है। राज्य में हिंदू धर्म बहुसंख्यक है। झारखंड में कुल 32 जनजातियां पाई जाती हैं, जिनकी जनसंख्या लगभग 86,45,042 है। राज्य में रहने वाली 32 जनजातियों में 8 आदिम जनजाति हैं। संथाल झारखंड की जनजातियों में सबसे बड़ी जनजाति है।

झारखंड ताज़ा आलेख