ताज़ा खबर

छत्तीसगढ़

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 30180000
  • पुरुष: 15151786
  • महिला: 15028214
  • लोकसभा सीटें: 11
  • राजधानी: रायपुर
  • चरण-1 (मतदान दर) : 56.00
  • चरण-2 (मतदान दर) : 71.40
  • चरण-3 (मतदान दर) : 68.66

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 01 नवम्बर 2000 को हुआ था। इस राज्य की राजधानी रायपुर है और इसका उच्च न्यायालय बिलासपुर में है। इस राज्य का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। यह राज्य देश का 10 वा विशालतम राज्य है। छत्तीसगढ़ एक आदिवासी क्षेत्र है पहले यह मध्यप्रदेश का हिस्सा था लेकिन बाद में वाजपेई सरकार ने इसे अलग कर दिया था। बता दें कि इस राज्य का प्राचीन नाम दक्षिण कौशल था। 23 साल के सफर में छत्तीसगढ़ ने बहुत बदलाव देखें हैं। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के साथ ही 21वीं सदी की शुरुआत में छत्तीसगढ़ राज्य का बनना सार्थक हुआ था। 35 साल तक अनवरत आंदोलन होने के बाद इस राज्य का गठन हुआ।

जातीय समीकरण

राज्य में करीब 32 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है। वहीं अनुसूचित जाति 13 फीसदी और 47 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग रहते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में करीब 95 से ज्यादा जातियां शामिल हैं। प्रदेश में करीब 47% ओबीसी वर्ग के लोग हैं। साल 2023 में प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 3,01,80,000 है। जिनमें से पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 1,51,51,786 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 1,50,28,214 है। वहीं साल 2023 में प्रदेश में अनुमानित साक्षरता दर 74.53 प्रतिशत है। साल 2021 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक आदिवासी जनसंख्या है।

छत्तीसगढ़ ताज़ा आलेख