ताज़ा खबर

अंडमान और निकोबार

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 399001
  • पुरुष: 212687
  • महिला: 186314
  • लोकसभा सीटें: 1
  • राजधानी: पोर्ट ब्लेयर
  • चरण-1 (मतदान दर) : 70.67

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत केंद्र शासित प्रदेश है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान निकोबार की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। बता दें कि भारत की सीमा से इसकी दूरी अधिक है। इसके अलावा कम जनसंख्या होने के कारण इसे भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थान दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस राज्य में कुल मिलकर 572 द्वीप स्थित हैं। वहीं अंडमान निकोबार का क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलोमीटर है।

जातीय समीकरण

हमारे देश में कई ऐसी जनजातिय़ों के लोग रहते हैं, जिनके बारे में समाज को काफी कम जानकारी है। इन जनजातियों के रहने का तरीका आज भी ठीक वैसा ही है, जैसा कि पहले के समय में आदिमानव रहा करते थे। यह जनजातियां वर्तमान की आधुनिकता से कोसों दूर हैं। सभ्य समाज इस जनजातियों की जीवन शैली को असभ्य मानता है। ऐसी ही कुछ जनजातियां अंडमान निकोबार में भी रहती हैं। यहां पर Negrito और Mongoloid जनजातियां रहती हैं।

अंडमान और निकोबार ताज़ा आलेख