शिवपाल का महागठबंधन पर निशाना, जनता को दी सपा-बसपा से सतर्क रहे की सलाह

LSChunav     Apr 19, 2019
शेयर करें:   
शिवपाल का महागठबंधन पर निशाना, जनता को दी सपा-बसपा से सतर्क रहे की सलाह

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक चुनावी जनसभा में कहा, सपा- बसपा गठबंधन से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये लोग झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर हैं।

फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शुक्रवार को सपा- बसपा गठबंधन  पर करारा हमला बोलते हुए जनता को आगाह किया कि वह  सपा- बसपा गठबंधन से सतर्क रहे, शिवपाल (Shivpal Singh Yadav) ने कहा की समाजवादी पार्टी के कुछ लोग झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर हैं।

इसे भी पढ़ें: दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगा सपा-बसपा का ठगबंधन: शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक चुनावी जनसभा में कहा, सपा- बसपा गठबंधन से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये लोग झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर हैं। यह गठबंधन समाज के किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं और अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग से विश्वासघात कर रहा है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़ें: नौ राज्यों में 41 उम्मीदवार उतार चुकी है प्रसपा, आगे भी उतारेंगे: शिवपाल

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के लोगों को यहां के कांच उद्योग का संरक्षण करना होगा। शिवपाल (Shivpal Singh Yadav) ने सपा सांसद अक्षय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस क्षेत्र के मुददों की अनदेखी की है। उन्होंने फिरोजाबाद के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने का वायदा किया।

हाल ही में शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा था की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह मेरे भाई हैं। शिवपाल (Shivpal Singh Yadav)  ने बताया की ने भावुक होते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि सपा से अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ेगी। 2012 के चुनाव में उन्होंने नेताजी को सही राय दी थी लेकिन नेताजी ने नहीं माना। इसके बाद ही गड़बड़ शुरू हुई, जिन्हें सारे अधिकार दे दिए वही मनमानी कर रहे हैं। शिवपाल बोले-2022 के विधानसभा चुनाव में वे प्रदेश में सरकार बनाएंगे।