शत्रुघ्न सिन्हा के लिए पार्टी बड़ी या परिवार! कांग्रेस को इग्नोर कर सपा की वाहवाही में जुटे

LSChunav     Apr 19, 2019
शेयर करें:   
शत्रुघ्न सिन्हा के लिए पार्टी बड़ी या परिवार! कांग्रेस को इग्नोर कर सपा की वाहवाही में जुटे

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी पार्टी का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया हुआ है

शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने लोकसभा चुनाव से दस दिन पहले ही बीजेपी पार्टी का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) की पत्नी पूनम सिंहा समाजवादी पार्टी शामिल हो गई। पूनम सिंहा लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर लगातार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह जीत रहे हैं। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) अपनी पत्नी के लिए रैली करके वोट मांगने की तैयारी में है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने वोट मांगने से पहले ही कुछ ऐसा कह दिया जिससे सभी हैरान हो गये। शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने समाजवादी पार्टी का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो, जिनके अंदर काबिलियत और गुण हैं। काम करने की तत्परता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में बहुत क्षमता है।

इसे भी पढ़ें: किसका प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? एक तरफ पार्टी के आचार्य तो दूसरी तरफ पत्नी पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि वे युवा शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। मैं उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के भविष्य नहीं बल्कि कभी-कभी तो देश के भविष्य के रूप में भी देखता हूं। प्राइममिनिस्ट्रियल कैंडिडेट के रूप में देखता हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने जिस कदर अखिलेश की तारीफ हैं उससे तो यही लगता हैं शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने कांग्रेस ज्वाइंन को की हैं लेकिन वो राहुल गांधी को देख का प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं मानते इसी लिए उपने भाषण के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) ने एक बार भी राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी का जिक्र नहीं किया। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) बीजेपी पार्टी का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया हुआ है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, अब पूनम सिन्हा की राह होगी मुश्किल 

शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) जिस तरह की बातें कर रहे हैं उससे एक बात और निकल कर आ रही हैं, शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) के लिए पार्टी बड़ी या परिवार। इस बयान बाजी से यहीं जान पड़ता हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) पहले परिवार की सोचते हैं फिर पार्टी की इसी लिए वो अपनी और पार्टी की चिंता न करके अपनी पत्नी पूनम सिंहा का और समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहें हैं।