ताज़ा खबर

शाहजहाँपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1979294
  • अरुण कुमार सागर
  • अरुण कुमार सागर
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र पर इस समय भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लोकसभा में  करती हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस जनपद की आबादी 13 लाख 46 हजार 103 है। देश में हुए तीसरे लोकसभा चुनाव 1962 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया है। जब यहां पहली बार आम चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार प्रेम किशन खन्ना लोकसभा पहुंचे। फिर 1967 में भी कांग्रेस के ही टिकट पर वही यहां काबिज रहे। जबकि 1971 में कांग्रेस की टिकट पर जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब लोकसभा पहुंचे। हालांकि 1977 में चली कांग्रेस विरोध की लहर में यहां से जनता पार्टी नेता सुरेंद्र विक्रम सिंह लोकसभा पहुंचे। लेकिन कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद ने उन्हें जमने नहीं दिया। 1980 तथा 1984 दोनों लोकसभा चुनावों में जितेंद्र प्रसाद ने ही यहां से जीत हासिल की।


हालांकि 1989 में भारतीय जनता पार्टी नेता सत्यपाल सिंह यादव यहां से लोकसभा पहुंचे....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख