ताज़ा खबर

संत कबीर नगर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1904315
  • प्रवीन कुमार निषाद
  • प्रवीन कुमार निषाद
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश की सीट संत कबीर नगर पर भाजपा का कब्जा है व शरद त्रिपाठी यहां से सांसद हैं। संतकबीर नगर लोकसभा सीट से साल 2014 में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने 3 लाख 48 हजार 892 वोट लाकर जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के कुशल तिवारी 2 लाख 50 हजार 914 लाकर पराजित हो गए थे। सपा प्रत्याशी भालचंद्र यादव 2 लाख 40 हजार 169 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो साल 1997 से पहले यह बस्ती जिले के अंतर्गत आता था, लेकिन नए जिले के रूप में प्रदेश के नक्शे पर आने के 11 साल बाद इसे संसदीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल गया। 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद 2008 में इसे लोकसभा क्षेत्र के रूप में मान्यता मिली और इसके एक साल बाद यहां पर पहला लोकसभा चुनाव लड़ा गया। 2009 में क्षेत्र में हुए पहले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के भीष्म शंकर उर्फ कौशल ने भारतीय जनता पार्टी के शरद त्रिपाठी को 29,496 मतों के अंतर से हरा दिया था। उत्तर प्रदेश की संतकबीर नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख