ताज़ा खबर

प्रतापगढ

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1716394
  • संगम लाल गुप्ता
  • संगम लाल गुप्ता
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जहां से कभी पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरूआत की थी। यह क्षेत्र राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्म स्थली के नाम से भी जाना जाता है। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से साल 2014 में अपना दल के कुंवर हरिबंश सिंह ने 3 लाख 75 हजार 789 वोट लाकर जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के नवामुद्दीन सिद्दीकी को 3 लाख 09 हजार 858 लाकर पराजित हो गए थे। कांग्रेस की राजकुमारी रत्ना सिंह को 1 लाख 38 हजार 620 वोट मिले थे।


प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो साल 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस के मुनीश्वर दत्त उपाध्याय विजयी रहे थे और प्रतापगढ़ के पहले सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया। वो 1957 में भी यहां से विजयी रहे। 1962 में यहां पर भारतीय जन संघ ने बाजी मारी और अजीत प्रताप सिंह यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद 1967 में कांग्रेस ने दोबारा यहां जीत हासिल की और इस बार कांग्रेस के नेता दिनेश सिंह यहां के सांसद बने। वो लगातार दो बार इस सीट पर विजयी रहे थे, वो देश के विदेश मंत्री भी रहे ....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख