ताज़ा खबर

फूलपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1913275
  • केसरी देवी पटेल
  • केसरी देवी पटेल
  • भारतीय जनता पार्टी

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते पहली बार भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्या के जरिये खाता खोला था। केशव मौर्य को 5 लाख 03 हजार 564 वोट मिले थे वहीं सपा के धर्मराज सिंह पटेल को 1 लाख 95 हजार 256 वोट हासिल हुए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव बाद फूलपुर से सांसद रहे केशव प्रसाद मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम बने, जिसके चलते उपचुनाव हुए। सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को मात देकर ये सीट छीन ली। नागेंद्र पटेल को 3 लाख 42 हजार 922 वोट मिले व भाजपा के कौशलेंद्र पटेल 2 लाख 83 हजार 462 वोट हासिल हुए।


फूलपुर के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो साल 1952 में पंडित जवाहर लाल की जीत हुई थी। 1957 में भी पंडित नेहरु ही विजयी हुए थे। लेकिन 1962 के चुनाव में इस सीट से जवाहर लाल नेहरु के सामने राम मनोहर लोहिया ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नेहरु को 1 लाख 18 हजार 931 वोट मिले थे और राम मनोहर लोहिया को 54 हजार 360 वोट मिले थे। 1964 में नेहरु जी की मृत्यु के बाद इस सीट प....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख