ताज़ा खबर

नगीना

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 18 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1493419
  • गिरिश चंद्रा
  • गिरिश चंद्रा
  • बहुजन समाज पार्टी

उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक नगीना (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है। दिग्गज भाजपा नेता यशवंत सिंह नगीना (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें दलित हितों के लिए मुखर और अपनी ही पार्टी से लोहा लेने वाले सांसदों की श्रेणी में रखा जाता है। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 16,71,310 है।


वर्ष 2008 के चुनाव क्षेत्र परिसीमन के बाद हुए 2009 के लोकसभा चुनाव से यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया है। परिसीमन के बाद जब यहां पहली बार आम चुनाव हुए तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यशवीर सिंह ने जीत हासिल की। फिर जब 2014 में दूसरी बार यहां चुनाव हुए तो बीजेपी उम्मीदवार यशवंत सिंह ने यहां से जीत हासिल करके सबको चौंका दिया।


यह संसदीय क्षेत्र इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि तेजतर्रार दलित नेता यशवीर सिंह यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। समाजवादी सियासत में उन्होंने इस सीट का मान बढ़ाया है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार य....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख