ताज़ा खबर

मोहनलालगंज

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 6 मई
  • जनसंख्या: 1838194
  • कौशल किशोर
  • कौशल किशोर
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक मोहनलालगंज  संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है। भाजपा नेता कौशल किशोर, मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 26,95,769 लाख है। सन 1962 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। 

सन 1962 में जब इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेत्री गंगा देवी यहां से चुनाव लड़ीं और निर्वाचित हुईं। फिर 1967 और 1971 का चुनाव उन्होंने ही जीता। हालांकि, 1977 में चली गैर कांग्रेसी लहर में उन्हें पछाड़कर भारतीय लोकदल के रामलाल कुरील यहां से विजयी हुए। लेकिन महज ढाई साल बाद 1980 में हुए मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस नेता कैलाशपति ने उन्हें शिकस्त दे दी और लोकसभा पहुंचे। फिर 1984 में हुए चुनावों में कांग्रेस नेता जगन्नाथ प्रसाद ने यहां से बाजी मारी और लोकसभा पहुंचे। उसके बाद 1989 में चली जनता दल की लहर में जनता दल नेता सरयू प्रसाद सरोज ने उनसे यह सीट छीन ली और लोकसभा पहुंचे। 

....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख