ताज़ा खबर

मछलीशहर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1891969
  • Bholanath (B.P. Saroj)
  • Bholanath (B.P. Saroj)
  • भारतीय जनता पार्टी

मछलीशहर सुरक्षित सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रामचरित्र निषाद ने जीत दर्ज की। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में रामचरित्र निषाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के भोलानाथ को 1 लाख 72 हजार 155 मतों के अंतर से हराया था। रामचरित्र निषाद को 4 लाख 38 हजार 210 वोट हासिल हुए थे। वहीं बसपा के भोलानाथ को 2 लाख 66 हजार 55 वोट हासिल हुए थे।


मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो 1962 में यहां पहली बार आम चुनाव हुए थे, इसमें कांग्रेस के गणपत राम ने जीत दर्ज की और वो मछलीशहर के पहले सांसद बने थे, 1967 के चुनाव में कांग्रेस के नागेश्वर द्विवेदी सांसद बने। 1971 के चुनाव में भी कांग्रेस के नागेश्वर द्विवेदी सांसद चुने गए। 1977 में भारतीय लोकदल के राजकेसर सिंह ने जीत दर्ज करके कांग्रेस का विजय रथ रोका था, 1980 के चुनावों में जनता पार्टी (सेक्युलर) के टिकट पर शिव सरण शर्मा ने यहां जीत दर्ज की तो वहीं 1984 में कांग्रेस ने वापसी की और श्रीपति मिश्र यहाँ के सांसद निर्वाचित हुए। 1989 और 1991 में शिव शरण शर्मा ने....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख