ताज़ा खबर

फैजाबाद

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 6 मई
  • जनसंख्या: 1738701
  • लल्लू सिंह
  • लल्लू सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक फैजाबाद  संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है। भाजपा नेता लल्लू सिंह, फैज़ाबाद संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 15, 57, 845 लाख है। सन 1957 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। सन 1957 में जब इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राजाराम मिश्र यहां से  निर्वाचित हुए। फिर 1962 में बृजवासी लाल और 1967 में रामकृष्ण सिंहा कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा पहुंचे।1971 में रामकृष्ण सिन्हा को दोबारा मौका मिला और दूसरी बार संसद पहुंचे।

हालांकि, 1977 में चली गैर कांग्रेसी लहर में उन्हें पछाड़कर भारतीय लोकदल के नेता अंतराम जयसवाल यहां से विजयी हुए। लेकिन महज ढाई साल बाद 1980 में हुए मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस नेता जयराम वर्मा ने उन्हें कड़ीं शिकस्त दी और लोकसभा पहुंचे। फिर 1984 में हुए चुनावों में कांग्रेस नेता डॉ निर्मल खत्री ने यहां से बाजी मारी। उसके बाद 1989 में चली जनता दल की लह....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख