ताज़ा खबर

डुमरियागंज

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1761415
  • जगदम्बिका पाल
  • जगदम्बिका पाल
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश का डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा के जगदंबिका पाल सांसद है। डुमरियागंज लोकसभा सीट से साल 2014 में भाजपा के जगदंबिका पाल ने 2 लाख 98 हजार 845 वोट लाकर जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के मो. मुकीम को 1 लाख 95 हजार 257 लाकर पराजित हो गए थे। सपा के माता प्रसाद पांडेय को 1 लाख 74 हजार 778 वोट मिले थे।


डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो साल 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस के केडी मालवीय विजयी रहे थे। 1957 में राम शंकर लाल यहां से विजयी रहे। 1962 में यहां पर कांग्रेस के कृपा शंकर ने बाजी मारी। इसके बाद 1967 में जनसंघ के नारायण स्वरुप ने जीत हासिल की। 1971 में कांग्रेस के केडी मालवीय यहां से फिर से सांसद चुने गए। 1977 में भारतीय लोकदल के माधव प्रसाद यहां के सांसद बने। साल 1980 में कांग्रेस के काजी जलील अब्बासी सांसद बने वहीं 1984 में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन को दोहराया। 1989 में बृज भूषण तिवारी ने जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता। 1991 में भाजपा के रामपाल सिंह सांसद की सीट पर ब....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख