ताज़ा खबर

बागपत

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
उत्तर प्रदेश
  • मतदान की तारीख: 11 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1505175
  • डॉ. सत्यपाल सिंह
  • डॉ. सत्यपाल सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के अस्सी संसदीय क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण चुनाव क्षेत्र बागपत संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है। बीजेपी नेता और मुंबई के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह बागपत संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। वह इस समय केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनके पास ही गंगा मंत्रालय के राज्यमंत्री पद का भी प्रभार है। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 13,02,156 लाख है, जिसमें पुरुषों की आबादी लगभग 7 लाख 1 हजार 56 है, जबकि महिला की आबादी लगभग 6 लाख 1 हजार 100 है।

सन 1966 में यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया था और सन 1967 में यहां हुए आम चुनाव में पहली बार भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। यह संसदीय क्षेत्र इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि इसका नेतृत्व तेज तर्रार नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनके पुत्र चौधरी अजित सिंह आदि महत्वपूर्ण राजनेता कर चुके हैं।

बागपत संसदीय क्षेत्र में दूसरी बार 1972 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने जनसंघ को शिकस्त देकर इस सीट ....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख