ताज़ा खबर

इलाहाबाद

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1666569
  • रीता बहुगुणा जोशी
  • रीता बहुगुणा जोशी
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीटों में इलाहाबाद सीट का नाम भी शामिल है। लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी, जनेश्वर मिश्रा जैसे राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन यहां से सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में यहां भाजपा का कब्जा है, लेकिन सांसद पार्टी का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के श्यामा चरण गुप्ता समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह को 62 हजार 9 मतों से मात देकर सांसद चुने गए। श्यामा चरण गुप्ता को 3 लाख 13 हजार 772 वोट मिले थे वहीं सपा के रेवती रमण सिंह को 2 लाख 51 हजार 763 वोट हासिल हुए थे। बसपा की केशरी देवी पटेल 1 लाख 62 हजार 073 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थीं।


इलाहाबाद के राजनीतिक इतिहास को देखें तो साल 1952 में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री प्रकाश की जीत हुई थी। 1957 में इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री चुनकर संसद गए। 1962 में फिर से लाल बहादुर शास्त्री की जीत होती है। 1967 में हरिकृष्ण शास्त्री की जीत हुई। 1971 में इस सीट पर हेमवती नंदन बहुगुणा ने जी....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख