ताज़ा खबर

गंगानगर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 6 मई
  • जनसंख्या: 1718414
  • निहर चंद्र
  • निहर चंद्र
  • भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट से सांसद भाजपा के निहाल चंद मेघवाल हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के निहाल चंद ने कांग्रेस की मास्टर भंवरलाल मेघवाल को मात देते हुए इस सीट पर जीत दर्ज की थी। निहाल चंद को 6 लाख 58 हजार 130 वोट मिले थे जबकि मास्टर भंवर लाल मेघवाल को 3 लाख 66 हजार 389 वोट हासिल हुए थे। साल 1952 के चुनाव में यहां पहली बार आम चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस पार्टी के पन्नालाल बारुपाल ने जीतकर इस सीट के पहले सांसद होने का गौरव प्राप्त किया था। पन्नालाल बारुपाल 1952 से 1971 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे लेकिन 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के हाथों उन्हें पराजय झेलनी पड़ी। 1980 में एक बार फिर से यहां कांग्रेस विजयी हुई और 1984 तक उसका जादू यहां बरकरार रहा लेकिन 1989 के चुनाव में जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। साल 1996 के चुनाव में पहली बार गंगाराम सीट पर भाजपा का खाता खुला और निहाल चंद मेघवाल निर्वाचित होकर संसद पहुंचे। लेकिन 1998 के चुनाव में फिर से यहां कांग्रेस को सफलता मिली। लेकिन 1999 के चुनाव में निहाल चंद मेघवाल ने वापसी करते हुए जीत दर्ज ....

राजस्थान ताज़ा आलेख