ताज़ा खबर

बीकानेर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • मतदान की तारीख: 19 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1592355
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद भाजपा के अर्जुन मेघवाल हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी इंजीनियर शंकर पन्‍नू को 3 लाख 08 हजार 79 वोटों से मात देते हुए इस सीट पर जीत दर्ज की थी। अर्जुन मेघवाल को जहां 5 लाख 84 हजार 932 वोट मिले वहीं शंकर पन्‍नू के खाते में 2 लाख 76 हजार 853 वोट आये।


बीकानेर का राजनीतिक इतिहास देखें तो साल 1952 के चुनाव में यहां पहली बार आम चुनाव हुए। 1952 में महाराजा करणी सिंह यहां से पहले सांसद चुने गए। 1952 से लेकर 1971 के लोकसभा चुनाव तक महाराज करणी सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में यहां से लड़ते हुए जीतते रहे। महाराजा करणी सिंह लगातार पांच बार सांसद चुने गये। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी ने यहां जीत दर्ज की। 1980 में कांग्रेस पार्टी का इस सीट पर खाता खुला और मनफूल सिंह सांसद चुने गए। 1996 में भाजपा के महेंद्र सिंह भाटी बीकानेर लोकसभा सीट से विजयी हुए। 1998 और 1999 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ही जीत होती है। 2004 के बाद से यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास लगातार बनी हुई ह....

राजस्थान ताज़ा आलेख