ताज़ा खबर

बांसवाड़ा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • मतदान की तारीख: 26 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1698244
  • कनकमल कटार
  • कनकमल कटार
  • भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान का बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र जहां से वर्तमान में भाजपा के मानशंकर निनामा सांसद हैं। साल 2014 में भाजपा प्रत्याशी मानशंकर निनामा ने कांग्रेस उम्मीदवार रेशम मालवीय को 91 हजार 916 मतों से पराजित किया था। भाजपा प्रत्याशी मानशंकर निनामा को 5 लाख 77 हजार 433 और कांग्रेस की रेशम मालवीय को 4 लाख 85 हजार 517 वोट मिले थे। बांसवाड़ा लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी के भीखा भाई ने जीत दर्ज की थी। साल 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा और पीबी भोघजी भाई विजयी हुए। 1962 में कांग्रेस के रतन लाल तो 1967 में के ही हीरजी भाई विजयी हुए। 1971 में हीरा लाल डोडा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ते हुए बांसवाड़ा से जीतकर संसद गए। 1977 में जनता पार्टी के हीरा भाई ने कांग्रेस के जीत के क्रम पर लगाम लगाते हुए जीत दर्ज की। साल 1980 में भीखा भाई कांग्रेस से सांसद चुने गए। 1984 में प्रभु लाल रावत ने यहां से जीत दर्ज की। 1989 में जनता पार्टी के हीरा भाई विजयी हुए। उसके बाद 1991, 1996 और 1998 म....

राजस्थान ताज़ा आलेख