ताज़ा खबर

अमृतसर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 19 मई
  • जनसंख्या: 1477262
  • गुरजीत सिंह औलजा
  • गुरजीत सिंह औलजा
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

अमृतसर का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। पूरा अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ बसा है। अमृतसर अपनी संस्कृति के अलावा लड़ाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नरसंहार अमृतसर के जलियांवाला बाग में ही हुआ था। पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला हैं। साल 2017 में हुए उपचुनाव में गुरजीत सिंह औजला ने पहली बार कांग्रेस की सीट से चुनाव जीता और यहां से सांसद बने। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां से चुनाव लड़ा और जीते। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 4 लाख 82 हजार 876 वोट मिले, जबकि भाजपा के अरुण जेटली को 3 लाख 80 हजार 106 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह रहे, जिन्हें 82 हजार 633 वोटों से संतोष करना पड़ा। लेकिन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद 2017 में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह छिना को एक लाख 99 हजार 189 वोट के अंतर से हरा दिया।


अमृतसर लोकसभा क्षेत्र ....

पंजाब ताज़ा आलेख