ताज़ा खबर

बीजापुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
कर्नाटक
  • मतदान की तारीख: 23 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1622635
  • जिगजीनगी रमेश चंदाप्पा
  • जिगजीनगी रमेश चंदाप्पा
  • भारतीय जनता पार्टी

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं जिसमें से एक बीजापुर (Bijapur) लोकसभा सीट है। यह लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (Schedule Tribe) के लिए आरक्षित है। 2009 से पहले यह एक सामान्य सीट थी। इस लोकसभा सीट पर वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। भाजपा के Ramesh Jigajinagi बीजापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो बीजापुर की जनसंख्या लगभग 21.75 लाख है। 2009 आम चुनाव में बीजापुर संसदीय क्षेत्र में 1,373,604 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए, जिसमें पुरुषों की संख्या 710,822 और महिलाओं की संख्या 662,782 रही।


बीजापुर लोकसभा सीट का अस्तित्व 1951 में आया था। यहां पर 1951 में बॉम्बे स्टेट के बीजापुर नॉर्थ सीट के तौर पर चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस के Dube Rajaram Girdharlal जीते थे। फिर 1957 व 1962 में मैसूर स्टेट के बीजापुर नॉर्थ के तौर पर चुनाव हुए। इसके बाद 1967 व 1971 में मैसूर स्टेट के बीजापुर सीट के तौर पर चुनाव हुए। यहां 1977 से कर्नाटक स्टेट के बीजापुर सीट के तौर पर चुनाव हो रहे हैं। 1977 में हुए....

कर्नाटक ताज़ा आलेख