ताज़ा खबर

जम्मू

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 11 अप्रैल
  • जनसंख्या:
  • जुगल किशोर
  • जुगल किशोर
  • भारतीय जनता पार्टी

जम्मू लोक सभा सीट जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों में से एक है। भारत निर्वाचन आयोग की 2014 की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू लोक सभा सीट पर वोटरों की संख्या 18.48 लाख है, जिनमें 9.77 लाख पुरुष और 8.70 लाख महिलाएं शामिल हैं। जम्मू लोकसभा सीट कई मायनों में अहम है। 1957 से अस्तित्व में आई इस सीट पर अब तक 15 बार चुनाव हो चुका है। इस सीट पर 9 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, और इसी कारण इस सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। फिलहाल यह सीट बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा के पास है। 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा ने कांग्रेस के मदन लाल शर्मा को करीब 2.57 लाख वोटों से करारी मात दी थी।

ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी प्रत्याशी को इतने अधिक संख्या में वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी कराने का चुनावी वादा किया था और इसी के चलते बीजेपी को अच्छे खासे वोट मिले थे।

2014 के आम चुनाव में जम्मू लोकसभा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। जम्मू सीट पर 2014 में 12.53 लाख वोटरों ने अपने मत का ....

जम्मू और कश्मीर ताज़ा आलेख