ताज़ा खबर

जूनागढ

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
गुजरात
  • मतदान की तारीख: 7 मई
  • जनसंख्या: 1485543
  • राजेशभाई नरनभाई चुडासामा
  • राजेशभाई नरनभाई चुडासामा
  • भारतीय जनता पार्टी

जूनागढ़ लोकसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और नारणभाई राजेश चुडासमा सांसद है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नारणभाई राजेश चुडासमा को 5 लाख 13 हजार 179 वोट मिले थे। कांग्रेस के पुंजा भाई वंश को 3 लाख 77 हजार 347 वोट प्राप्त हुए थे। ऐतिहासिक तौर पर जूनागढ़ का बड़ा महत्व है। यह भारत की वह रियासत थी, जिसके शासक का झुकाव पाकिस्तान की तरफ था और वह पाकिस्तान चला भी गया, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से जूनागढ़ रियासत का विलय भारत में हुआ। जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास को देखें तो साल 1962 में यहां से पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चितरंजन राजा ने जीता था। इसके बाद 1967 में स्वतंत्र पार्टी के वीजे शाह ने बाजी मारी।

1971 में कांग्रेस के नानजीभाई वेकारिया, 1977 में भारतीय लोकदल के नरेंद्र नाठवानी, 1980 और 1984 में कांग्रेस के मोहन भाई पटेल ने जीत दर्ज की। इसके बाद परिवर्तन हुआ और 1989 के आम चुनाव में गोविंदभाई शेखाड़ा ने जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता। 1991 में इस सीट पर पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की, ....

गुजरात ताज़ा आलेख