ताज़ा खबर

नई दिल्ली

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 12 मई
  • जनसंख्या: 1490147
  • मीनाक्षी लेखी
  • मीनाक्षी लेखी
  • भारतीय जनता पार्टी

देश की राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक नई दिल्ली लोकसभा सीट देश के सबसे बहुचर्चित लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जैसे दिग्‍गज राजनीतिक नेताओं के अलावा जगमोहन जैसे बड़े नेता नई दिल्ली सीट से सांसद रहे हैं। वर्तमान में यहां से भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने 4 लाख 53 हजार 350 वोट हासिल किए थे। वहीं आम आदमी पार्टी के आशीष खेतान को 2 लाख 90 हजार 642 वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन 1 लाख 82 हजार 893 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  


नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो यह निर्वाचन क्षेत्र साल 1951 में अस्तित्व में आया। इस सीट पर शुरुआती दो कार्यकाल देश की क्रांतिकारी महिला नेता सुचेता कृपलानी ने प्रतिनिधित्व किया, जिन्होंने किसान मजदूर पार्टी की स्‍थापना की थी और बाद में कांग्रेस से जुड़ गईं। यह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र ही था जहा....

दिल्ली ताज़ा आलेख