ताज़ा खबर

मधेपुरा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 23 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1725693
  • दिनेश चंद्र यादव
  • दिनेश चंद्र यादव
  • जेडीयू
 बिहार का मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र जिसे समाजवादी राजनीति का गढ़ कहा जाता है। इस लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी नेता भूपेंद्र नाथ मंडल, बीपी मंडल, लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और पप्पू यादव जैसे नेता लोकसभा पहुंचते रहे हैं। वर्तमान में यहां से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सांसद हैं। 2014 में पप्पू यादव ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। अब पप्पू यादव अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं। तब शरद यादव जदयू के नेता थे अब वे भी अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं। पप्पू यादव को 3 लाख 68 हजार 937 वोट मिले। शरद यादव को 3 लाख 12 हजार 728 वोट मिले। भाजपा के विजय कुमार सिंह 2 लाख 52 हजार 534 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।


मधेपुरा के राजनीतिक इतिहास पर नज़र डालें तो 1952 के संसदीय चुनाव में यह क्षेत्र दरभंगा व भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। कांग्रेस पार्टी के ललित नारायण मिश्रा सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुँचे। 1957 के संसदीय चुनाव में दरभंगा-भागलपुर क्षेत्र से सहरसा को काटकर एक नया क्षेत्र बनाया गया और मधेपुरा सहरसा के अंतर्गत आता था। ललित नारायण मिश्....

बिहार ताज़ा आलेख