ताज़ा खबर

किशनगंज

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • मतदान की तारीख: 18 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1438990
  • डॉ. मोहम्मद जावेद
  • डॉ. मोहम्मद जावेद
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता मो. असरारुल हक कासमी सांसद थे। साल 2014 के चुनाव में असरारुल हक ने 4 लाख 93 हज़ार 461 वोट लाकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा की तरफ से दिलीप कुमार जायसवाल 2 लाख 98 हज़ार 849 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। जदयू की तरफ से अख्तरुल इस्लाम उम्मीदवार बनाए गए थे जिन्हें 55 हज़ार 822 मत प्राप्त हुए थे।


किशनगंज सीट के इतिहास पर नज़र डालें तो 1957 में मो. ताहिर यहां से सांसद चुने गए। 1962 में फिर से कांग्रेस के मो. ताहिर चुने गए। 1967 में एलएल कपूर सांसद बने। 1971 में मो. जमाउर रहमान ने जीत दर्ज की। 1977 में लोक दल के हलीमुद्दीन अहमद सांसद बने। 1980 में जमीउर रहमान ने जीत दर्ज की। 1989 में एमजे अकबर ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। 1991 में सैयद शहाबुद्दीन ने जीत दर्ज की। 1996 और 1998 में तस्लीमुद्दीन चुनकर संसद जाते हैं। 1999 में शाहनवाज हुसैन ने भाजपा का खाता इस सीट पर खोला। किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें हैं-


....

बिहार ताज़ा आलेख